बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के जंगल बेलहर में एक महिला की मोटरसाइकिल की टक्कर से मृत्यु हो गई। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में शैलेश कुमार ने लिखा है कि दस फरवरी को मेरी माता सुशीला (44) बाजार करके घर आ रही थीं।
वह अभी मंझरिया पठान के पास ही पहुंची थीं कि तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इससे उन्हें गंभीर चोट लगी जिसके बाद उन्हें सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां पर मंगलवार की रात में उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में एसओ रजनीश राय ने बताया कि मंगलवार को महिला के शव का मेडिकल काॅलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।