फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महाशिवरात्रि पर सड़कें लेंगी शिवभक्तों का इम्तिहान

Wed, 19 Feb 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ऐतिहासिक ​शिव मंदिर तामेश्वरनाथ धाम ​शिव मंदिर को जाने वाली सड़क टूटी हुई है। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक के लिए आते हैं। इसके साथ ही प्रत्येक सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। तामेश्वरनाथ धाम में महीने भर तक मेला लगता है, लेकिन तामेश्वरनाथ धाम सहित विभिन्न शिवालयों को जाने वाले मार्ग जर्जर हो गए हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन के लिए परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

खलीलाबाद से धनघटा मार्ग पर तामेश्वरनाथ धाम है। यहां प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। 26 फरवरी को शिवरात्रि का पर्व है, ऐसे में यहां जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
यहां पर लोग जलभिषेक के साथ ही मुंडन संस्कार और मनौती पूरी करने के लिए कड़ाही चढ़ाते हैं। एक माह तक मेला लगता है, जिसमें भारी भीड़ होती है, लेकिन तामेश्वरनाथ धाम जाने वाली सड़कें बदहाल हैं। जगह- जगह सड़क टूट गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

ऐसे में शिवरात्रि पर जब श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी तो लोगों की दुश्वारियां और बढ़ सकती है। यही नहीं हरिहरपुर से विश्वनाथपुर होते हुए तामेश्वरनाथ जाने वाली सड़क भी बदहाल है। इस मार्ग पर कई जगह शिवालय है, जहां श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। क्षेत्र के निवासी प्रशांत गोस्वामी, सुरेंद्र कुमार आदि ने कहा कि शिवरात्रि से पूर्व सड़कों के गड्ढे भरवाए जाने की जरूरत है, ताकि श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें