फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मजदूरी मांगने पर महिला व उसके बेटे की पिटाई, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाने में एक महिला ने मजदूरी का पैसा मांगने पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेलहरकला थाना क्षेत्र के खरवननिया गांव निवासी रमावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मई को शाम करीब चार बजे वह गांव के राजू के घर काम करने के रुपये मांगने गई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर राजू, उमेश, पप्पू तथा विनायक ने गालियां देनी शुरू कर दी। विपक्षियों ने लाठी-डंडे से उसकी और उसके बेटे मंगेश की पिटाई कर दी। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें