संदीप की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे उसके परिजन । संवाद
- फोटो : मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग पर रास्ता पार करता हाथियों का झुंड।
संतकबीरनगर। कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की नकल करते हुए बेतुके वीडियो बनाने की होड़ मची हुई है। कुछ सकारात्मक संदेश वाली रील को छोड़ दें तो सोशल मीडिया पर रील अपलोड कर आसानी से लोकप्रियता हासिल करने की चाहत पारिवारिक कलह की वजह बन रही है। पत्नी पिंकी के रील बनाने की आदत से उपजे ऐसे ही कलह में बड़गो निवासी संदीप ने आत्मघाती कदम उठा लिया और दो मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया।
संदीप के भाई रंजीत ने बताया कि संदीप की शादी 10 साल पूर्व गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के बड़गहन गांव की पिंकी से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से संदीप की पत्नी पिंकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने लगी थी। रंजीत के मुताबिक सोशल मीडिया पिंकी का रील देखकर गांव के लोग संदीप को ताने देते थे। इसे लेकर संदीप तनाव में रहने लगा था और आए दिन पत्नी से उसका विवाद होता था। इसी विवाद में पिंकी पिछले दिनों अपने दोनों बच्चों को मायके छोड़ आई थी। बुधवार की शाम को संदीप और पिंकी के बीच विवाद हुआ। संदीप का कहना था कि ननिहाल में रहकर बच्चे बिगड़ जाएंगे इसलिए पिंकी उन्हें घर ले आए। इस पर नाराज पिंकी संदीप पर चीखने लगी। इस झगड़े के बाद संदीप भोजन करके अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह फंदे से लटकी उसकी लाश मिली।