फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राशन कार्ड बनवाने और नाम जुड़वाने के लिए भटक रहे लोग

Fri, 10 Oct 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। पूर्ति कार्यालय धनघटा में नया राशन कार्ड बनवाना और पुराने राशन कार्ड में नाम जुड़वाना आसान नहीं। इसके लिए बिचौलियों से संपर्क करना आवश्यक है। लाभार्थी के जाने से काम हो जाता तो तमाम लोग पूर्ति कार्यालय का चक्कर रोजाना लगाने को विवश नहीं होते।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धनघटा तहसील में राशन कार्ड से संबंधित काम को लेकर पहुंचे दयाराम, सोनमती, राम रक्षा, सहदेव, कौशिल्या, कलावती, सुग्रीव आदि का कहना था कि परिवार के कुछ सदस्यों का नाम राशन कार्ड में नहीं दर्ज हुआ है। जिसे दर्ज करने के लिए 6 महीने पहले आवेदन किया। सारा कागजात दिया लेकिन राशन कार्ड में नाम दर्ज नहीं हो रहा है। यहां पर आने पर बताया जाता है कि इसके लिए फला दुकान पर जाकर संपर्क करिए। जबकि सभी कागजात पूर्ति कार्यालय में जमा किया गया है।
इसी तरह रामशंकर, सुभाष, शिवप्रसाद, सुभावती, रामरति का कहना था कि उनका नया राशन कार्ड आज तक नहीं बन पाया है। जिसके कारण पात्र होते हुए भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आठ महीने से तहसील का लगा रहे हैं। लेकिन राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। सप्लाई इंस्पेक्टर सौरभ गोस्वामी का कहना है कि जो लोग संपूर्ण कागजात ऑनलाइन करते हैं और ऑफिस में भेज देते हैं उनका कार्य नियमानुसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें