फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Mon, 22 Apr 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के महदेवा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के महदेवा में ट्रक चालक ने पत्नी के मायके से न आने पर शनिवार की देर रात घर में छत की कुंडी से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पुहंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
महदेवा गांव निवासी फूलचंद (45 वर्ष) पुत्र प्रहलाद ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते था। शुक्रवार को वह घर लौटा था। शनिवार की शाम मायके गई पत्नी से मोबाइल फोन पर बात की। देर रात खाना खाकर कमरे में गया। परिवार के लोग बगल में शादी में गए थे। शादी में फूलचंद को नहीं पहुंचा देखकर घर के लोग उसके कमरे में पहुंचे तो वह फंदे से लटका मिला। घटना देखकर हर कोई सन्न रह गया। घटना का कारण पारिवारिक कलह सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत के बाद पत्नी सेबरा देवी मायके से वापस आ गई। पति की मौत से वह सदमे से निकल नहीं पा रही है। उसके बच्चे गोलू, मोनू, सोनू पापा का नाम लेकर रो रहे हैं। पूरे मामले की जांच-पड़ताल मेंहदावल पुलिस कर रही है। ग्रामीणों की माने तो सेवरी देवी ने अपनी बेटी की शादी मायके में रहने के दौरान ही कर दी थी। जिससे फूलचंद काफी आहत था।

प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- राघवेंद्र सिंह राठौड़, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें