फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल क्रय केंद्रों के जरिए होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल क्रय केंद्रों के जरिए होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन

- एडीएम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गेहूं की खरीद में तेजी लाने के लिए शासन के निर्देश पर मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से भी गेहूं की खरीद की जाएगी। डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर एडीएम एवं जिला खरीद अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने समस्त क्रय केंद्रों प्रभारियों को अवगत कराते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया।
विज्ञापन

उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को अवगत कराते हुए कहा कि गेहूं की खरीद में प्रगति लाने के लिए शासन के निर्देशानुसार मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं एवं ग्राम प्रधानों से वार्ता की जाएगी तथा जिस ग्राम में ट्रक लोड क्रय की संभावना हो वहां मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से पंचायत भवन में गेहूं क्रय किया जाएगा तथा वहीं से क्रय गेहूं भारतीय खाद्य निगम डिपो पर प्रेषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल क्रय केंद्र का संचालन करने वाली टीम गांव के सार्वजनिक स्थल पंचायत भवन, उचित दर विक्रेता की दुकान पर गेहूं क्रय करेगी। उन्होंने बताया कि समस्त क्रय केंद्र प्रभारी ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं एवं ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में विभिन्न गांवों में चौपाल आयोजित कर कृषकों को गेहूं विक्रय के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि सभी किसान हेल्पलाइन नंबर 05547-227665, 7839565081 पर संपर्क कर गेहूं की उपलब्धता की सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें