फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर जलभराव, राहगीरों का निकलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। क्षेत्र में हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं हसनी-महदेवा मार्ग पर जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीण बैंक के सामने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हल्की बारिश में ही सड़क तालाब का रूप ले लेती है। इससे पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की कई सड़कें पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। सड़क की गिट्टियां उखड़ जाने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से आवागमन जोखिम भरा हो जाता है। हसनी-महदेवा मार्ग पर धूल-मिट्टी और उखड़ी गिट्टियों के कारण बारिश के बाद कीचड़ फैल जाता है, जिससे लोगों को पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।
ग्रामीण अवधेश चौरसिया, राजू निषाद, अब्दुल कादिर, विजय कुमार, अब्दुल साजिद, रामदयाल, अली हुसैन, राजकुमार, मनीष, कर्मराज, राकेश, प्रदीप, सुनील, रामसिंह और रामगोपाल ने बताया कि अधिकांश सड़कों के किनारे नालियां तो बनी हैं, लेकिन उनका आउटलेट सही नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों पर ही जमा रहता है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर नालियों की निकासी बाधित होने से गंदा पानी उल्टा सड़क पर बहने लगता है, जिससे जलजमाव और कीचड़ की समस्या कई दिनों तक बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दिनों में लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें