संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है। संवाद