फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम कर्मियों ने प्रदर्शन किया

Thu, 17 Mar 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश जल निगम के कर्मचारियों ने गुरुवार को अधिशाषी अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जल निगम के कर्मचारियों का आरोप था कि पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मचारियों ने एक्सईएन को ज्ञापन दिया और वेतन भुगतान की मांग की। साथ ही चेतावनी दिया कि यदि वेतन भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के बैनर तले जल निगम कर्मी अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष मारकंडेय पांडेय ने कहा कि दिसंबर माह से अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों के परिवार के समक्ष संकट खड़ा हो गया है।

कहा कि होली का त्यौहार आने वाला है, लेकिन अभी तक वेतन भुगतान के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। कहा कि होली से पूर्व ही वेतन भुगतान किया जाए। जनपद सचिव अशोक कुमार ने भी वेतन न भुगतान होने पर रोष जताया और कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में हरिराम यादव, बाबूलाल सिंह, त्रिलोकीनाथ, उधव नारायण सिंह, ऋषिकेेश राय, अमरनाथ पाठक, राम सोहित चौधरी, मेवा प्रसाद आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें