फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देने दिल्ली पहुंचे स्वर्ण व्यवसायी

Thu, 17 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में स्वर्ण व्यवसायियों ने बुधवार को भी आंदोलन जारी रखा। इस दौरान स्वर्ण कारोबारियों ने दुकानें बंद रखीं। साथ ही बड़ी संख्या में स्वर्ण कारोबारी धरना देने के लिए दिल्ली रवाना हुए, जबकि बखिरा में स्वर्णकारों ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया और एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग किया। 
विज्ञापन


बुधवार को स्वर्णकार सेवा समिति के जिलाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा व श्याम सुंदर वर्मा के नेतृत्व में स्वर्ण व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। इसके बाद विभिन्न वाहनों से बड़ी संख्या में स्वर्ण कारोबारी दिल्ली के लिए रवाना हुए। व्यवसायियों ने कहा कि दिल्ली में धरना देकर एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की जाएगी। 

दिल्ली जाने वालों में प्रहलाद वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, महादेव वर्मा, विनोद वर्मा, आशीष वर्मा, सीपू सोनी, भोलानाथ वर्मा, अरुण वर्मा, अनूप वर्मा, आनंद वर्मा, प्रिंस वर्मा, अवधेश वर्मा, गोलू वर्मा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में बुधवार को कस्बे के शनिचरा बाजार मुहल्ले में स्वर्णकारों ने वित्तमंत्री के विरुद्ध नारेबाजी करतेे हुए अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई सर्राफा संघ के नगर अध्यक्ष गौरीशंकर वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में स्वर्णकारों पर अनेक नाजायज नियम थोपा है।
इससे व्यापार पर दीर्घकालिक रूप से बुरा असर पड़ेगा। इसी के विरोध में पिछले एक पखवारे से क्षेत्र के समस्त सर्राफा व्यापारी दुकानों को विरोध स्वरूप बंद किए हुए हैं। स्थानीय सांसद के माध्यम से भी इास विरोध को प्रधानमंत्री से अवगत कराया गया है, इसके बाद भी इस दिशा में अब तक सरकार द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया है।
मांगे नही मानी जाने से अनिश्चितकालीन बंदी जारी रहेगी। दिलीप वर्मा ने कहा कि बंदी होने से दुकानदारों के समक्ष आर्थिक तंगी की स्थिति पैदा हो गई है, किंतु लगातार किए जा रहे धरना, प्रदर्शन व विरोध के लोकतांत्रिक तरीकों के बावजूद सरकार आंख, कान बंद किए हुए है। प्रदर्शन करने वालों में संतोष वर्मा, उबैदा, मोहम्मद अख्तर, आशीष सोनी, शिवशंकर वर्मा, मोनू वर्मा, कन्हैया, हरिशंकर, गुड्डू, वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अयोध्या प्रसाद, मोहम्मद अशरफ, ओमप्रकाश, मोहित, जुग्गीलाल वर्मा, राजेश्वर समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें