फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों के पर्दाफाश में अक्षम थानाध्यक्षों को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधों के पर्दाफाश में अक्षम थानाध्यक्षों को चेताया
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने पुलिस लाइंस सभागार में थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर आपराधिक मामलों की समीक्षा की। घटित अपराधों का पर्दाफाश करने में फेल होने वाले थानाध्यक्षों को चेतावनी दी। अपराधों की रोकथाम की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत पर जोर दिया।
एसपी ने छह माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर दिया। अज्ञात अभियोगों के वर्क आउट, शराब की अवैध बिक्री, अवैध परिवहन के विरुद्घ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। दुष्कर्म, लूट, डकैती, चोरी, अपहरण के अपराधों पर अंकुश लगाने व प्रभावी कार्रवाई किए जाने की जरूरत बताई। जनसुनवाई पोर्टल/आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। गुंडा-माफिया के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाए जाने के निर्देेश दिए। इस दौरान एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ मेहदावल अंबरीश भदौरिया, सीओ धनघटा रामप्रकाश, सीओ लाइंस राजीव कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, कोतवाल विजय नारायन प्रसाद, एसओ बखिरा अनिल कुमार, एसओ मेंहदावल जयवर्धन सिंह, एसओ दुधारा सर्वेश राय, एसओ महुली केडी सिंह, एसओ धनघटा विनय पाठक, एसओ धर्मसिंहवा अनिल सिंह, एसओ बेलहर संतोष कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें