फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष पुनरीक्षण अभियान सात से 28 नवंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक की। इसमें अर्हता तिथि एक जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण 2022 की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पुनरीक्षण अभियान सात नवंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह, जनपद स्तर पर गठित स्वीप कोर समिति के सदस्यों, जनपद स्तर पर नामित स्वीप नोडल अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सोशल मीडिया एक्सपर्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, एनसीसी, भारत स्काउट- गाइड के प्रतिनिधि तथा ई-डिस्ट्रिक मैनेजर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट को अद्यतन रखने से संबंधित बिंदुओं पर दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के ट्यूटर हैंडल, इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया, फेसबुक, यू-ट्यूब आदि के माध्यम से स्वीप कार्यक्रमों की गतिविधियों का प्रचार प्रसार सुनिश्चित कराया जाए। सोशल मीडिया सेे संबंधित पेजो पर फालोअर्स की संख्या बढाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए सात नवंबर , 13 नवंबर, 21 नवंबर व 28 नवंबर को बूथ लेवल पर आयोजित कैंप के दौरान अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किये जाने के लिए पहले से ही जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार करा लिया जाए। इस अवसर पर डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र रीना केसरिया, सुरेश कुमार सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें