शिक्षक एमएलसी चुनाव के प्रभारी विनोद का किया स्वागत
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी कमलेश यादव के समर्थन में पार्टी के जिला महासचिव विनोद यादव को संतकबीरनगर का जिला प्रभारी बनाया गया है। रविवार को पार्टी कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी को फूलमाला पहनाकर स्वागत और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस मौके पर विनोद यादव ने कहा कि जिले में शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ पूरी ताकत से जुटेंगे। यह धारणा गलत है कि एमएलसी चुनाव में हमेशा सत्ता पक्ष ही जीतता है। इस दौरान शैलेंद्र यादव, महेंद्र प्रताप यादव, संजय यादव, राम भरोसे वारसी, सोमनाथ यादव, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद