फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सचिव पर ग्राम प्रधानों ने कमीशन मांगने का लगाया आरोप

Mon, 02 Dec 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक के कई ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर भ्रष्टाचार व कमीशन मांगने का आरोप लगाकर डीएम को शिकायत पत्र देकर ग्राम सचिव को स्थानांतरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कानपारा के ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रताप, करही ग्राम प्रधान शमशीदा खातून, डडवामाली ग्राम प्रधान राम सुरेश, कडजा ग्राम प्रधान इंसान अली, देवरिया नासिर ग्राम प्रधान आमिना खातून, ग्राम प्रधान उसराशहीद, ग्राम प्रधान रक्शा कलां, देवरिया विजई की प्रधान स्नेहलता ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सेमरियावां ब्लाॅक में वर्तमान सचिव अब्दुल लतीफ वर्ष 2006 से 2014 तक तैनात रहे हैं।अधिकारियों की मिलीभगत से फिर से इस ब्लाॅक में तैनात हो गए हैं ,जबकि इनका व्यवहार संतोषजनक नहीं है। ग्राम प्रधानों का आरोप है ग्राम सचिव द्वारा उनसे भारी कमीशन की मांग की जा रही है तथा न देने पर विकास कार्यों में बांधा उत्पन की जा रही है। प्रधानो की मांग है कि ग्राम सचिव अब्दुल लतीफ का स्थानांतरण अन्य ब्लाॅक में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें