फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद और दौड़ में येलो हाउस विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी कूद और दौड़ में येलो हाउस विजेता
विज्ञापन

- सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन लंबीकूद और दौड़ में येलो हाउस विजेता रहा। विजयी प्रतिभागियों को प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में दोनों ग्रुप से येलो हाउस प्रथम स्थान पर रहा। रेड हाउस द्वितीय तथा ग्रीन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। इसके बाद सीनियर ग्रुप बालक वर्ग में येलो हाउस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लंबीकूद में प्रथम स्थान बनाया। रेड हाउस ने द्वितीय तथा ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में भाला फेंक में सीनियर ग्रुप बालक वर्ग में रेड हाउस के विकास यादव ने 45 मीटर भाला फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ ही खो-खो, रस्साकशी, वालीबॉल, कैरम, शतरंज एवं अन्य खेल आयोजित किए गए। प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए स्वस्थ मस्तिष्क का होना जरूरी है, जो खेलकूद के माध्यम से ही संभव है। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। खेल के माध्यम से बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहता है। एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार समाज को नित नए आयाम पर पहुंचा सकता है। इससे पूर्व प्रतियोगिता की शुरुआत प्रबंधक ने कबूतर उड़ा कर किया। बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। प्रतियोगिता का संचालन प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, डॉ चिंतामणि उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, तपस्या रानी सिंह, अशोक चौबे, संजित राव, नीतेश द्विवेदी, पवन मिश्रा, बलराम उपाध्याय, अविनाश श्रीवास्तव, अर्चना त्रिपाठी, बबिता त्रिपाठी, प्रतिमा श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, पलक श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें