फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद में सड़कों पर खड़े हो रहे वाहन, नहीं बन पाई मल्टीलेबल पार्किंग

Tue, 28 Jul 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल चौराहे पर एक मॉल के सामने
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने में पालिका प्रशासन की सुस्ती अब भी बनी हुई है। इससे लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। पार्किंग न होने से सड़क किनारे ही लोग आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। यह स्थिति तब है जब जिला मुख्यालय पर मल्टीलेवल पार्किंग के लिए शासन स्तर से स्वीकृति के साथ ही धन आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न स्थानों पर शॉपिंग माॅल व अन्य व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बने हैं लेकिन अधिकतर स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। शहर में बड़ी संख्या में लोग जरूरी काम से रोजाना आते हैं। उनके समक्ष वाहन खड़ा करने का संकट बना हुआ है। अभी तक वाहन पार्किंग के लिए कहीं पर भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते लोग शहर के गोला बाजार, एचआर इंटर कॉलेज के सामने, बैंक चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक और मेंहदावल बाईपास, ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर वाहन खड़े कर रह काम निपटाने चले जाते हैं।
इसके साथ ही शहर में अतिक्रमण की भी स्थिति बनी हुई है। पटरियों पर दुकानें लग रही हैं और सड़क पर वाहन खड़ा हो रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शहर आए राधेश्याम, प्रभाकर पांडेय आदि ने बताया कि वाहन पार्किंग के लिए कहीं पर भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सड़क पर वाहन खड़ा करने की मजबूरी है। पालिका प्रशासन को चाहिए कि शहर में वाहन पार्किंग के लिए कदम उठाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इन लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहन खड़ा होने से चालान का भी भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें