फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Tue, 28 Jul 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के देवरिया गंगा गांव में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के तीन दिन बाद अंतिम संस्कार के उपरांत मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवरिया गंगा निवासी समसुद्दीन शेख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 59 वर्षीय मां पुटका पत्नी सिद्दीक 24 जुलाई की दोपहर करीब 2:30 बजे खेत में खाट ले जाने के लिए घर से निकली थीं। वह देवरिया गंगा स्थित संस्कृत पाठशाला के पास धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर पहुंची थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। भागते समय उसका मोबाइल फोन सड़क पर गिर गया, जिसे वहां मौजूद लोगों ने सुरक्षित रख लिया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को पहले नाथनगर, फिर जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल फोन के जरिए आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें