फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दोगुनी हो गई वाहन के पुनर्पंजीकरण की फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। 20 साल पुराने वाहनों के पुनर्पंजीकरण फीस में दोगुनी की बढ़ोतरी हो गई है। दो पहिया के लिए  दो हजार और चार पहिया के लिए अब 10 हजार रुपये फीस देनी होगी।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वाहनों की निर्धारित आयु 15 वर्ष है। इसके बाद संबंधित वाहन की कंडीशन के अनुसार विभाग की तरफ से पुनर्पंजीकरण की व्यवस्था है। विभाग इसके लिए अभी तक दो पहिया वाहन से एक हजार और चार पहिया से पांच हजार रुपये शुल्क लेता था। अब विभाग ने 20 साल से ज्यादा पुराने वाहनों पर शुल्क बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। अब दो पहिया वाहन के लिए दो हजार व चार पहिया के लिए 10 हजार रुपये का शुल्क लिया जाएगा, जबकि 15 साल से ऊपर और 20 साल की आयु वाले वाहन के री-रजिस्ट्रेशन पर पूर्व की भांति ही शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें