फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6608 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को कोरोना टीकाकरण के लिए शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 13700 रखा गया था। इसके सापेक्ष 6608 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1600 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 680 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1200 के सापेक्ष 200, नाथनगर में 1600 के सापेक्ष 1470, सांथा में 1400 के सापेक्ष 148, सेमरियावां में 1400 के सापेक्ष 1700, मेंहदावल में 1500 के सापेक्ष 1040, हैंसर बाजार में 1500 के सापेक्ष 608, बेलहर में 1200 के सापेक्ष 121, बघौली में 1300 के सापेक्ष 451, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 500 के सापेक्ष 190 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अर्बन उपकेंद्र पर 500 के सापेक्ष शून्य लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें