फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 34,431 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में कोविड का टीका लगवाते लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जिले में 34,431 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

- 22,200 रखा गया था टीकाकरण का कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 177 स्थानों बुधवार को कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 34,431 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 15 से 18 वर्ष के किशोर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष के ऊपर के लोग भी शामिल हैं।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2400 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 4931 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के सापेक्ष 3280, नाथनगर में 2400 के सापेक्ष 5124, सांथा में 2400 के सापेक्ष 2950, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 3201, मेंहदावल में 2400 के सापेक्ष 2110, हैंसर बाजार में 2400 के सापेक्ष 5071, बेलहर में 2400 के सापेक्ष 4031, बघौली में 2400 के सापेक्ष 3367, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के सापेक्ष 165 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 300 के सापेक्ष 201 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

372 को बूस्टर डोज व 4998 किशोरों को भी लगा टीका
संतकबीरनगर। टीकाकरण के तहत 15 से 18 वर्ष के बीच 4998 किशोरों को भी वैक्सीन लगाई गई। किशोर नजदीक के अस्पताल में जाकर कोरोना टीकाकरण शिविर में रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन लगवाएं। इसके साथ ही विभिन्न कॉलेजों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया था। इसके साथ ही 372 फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों का बूस्टर डोज लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें