फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1997 युवाओं समेत 2814 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में कोविड का टीका लगवाती इंदू यादव।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
1997 युवाओं समेत 2814 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

- टीकाकरण का कुल लक्ष्य 4500 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की 11 स्वास्थ्य इकाईयों पर बृहस्पतिवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 18 से 44 वर्ष तक के 1997 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 817 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 4500 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 2814 लोगों को टीका लगाया गया।
टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 3000 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 1997 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 200 के सापेक्ष 156, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 20, सीएचसी नाथनगर में 700 के सापेक्ष 580, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 42, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 113, सीएचसी मेंहदावल में 800 के सापेक्ष 330, सीएचसी हैंसर में 700 के सापेक्ष 436, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 60, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 10, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 160, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 100 के सापेक्ष 90 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 1500 लोगों के सापेक्ष 817 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 50 के सापेक्ष 60 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 50 के सापेक्ष 75, पीएचसी पौली में 50 के सापेक्ष 20, सीएचसी नाथनगर में शून्य के सापेक्ष 30, सीएचसी सांथा में 150 के सापेक्ष 60, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 60, सीएचसी मेंहदावल में 300 के सापेक्ष 120, सीएचसी हैंसर में 600 के सापेक्ष 212, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 60, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 120 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें