कोरोना से एक की मौत, तीन मिले पॉजिटिव, अब तक 8,141 लोग मिल चुके हैं संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ ही तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। अब तक जिले में 8,141 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही 8,014 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 31 एक्टिव केस है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि हैंसर क्षेत्र के रहने वाले 70 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव थे और उनका इलाज एमसीएच विंग में चल रहा था। तीन दिन पूर्व उनका निधन हो गया। कोविन पोर्टल पर उनकी मौत की सूचना बृहस्पतिवार को दर्ज की गई। इसके साथ ही तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें हैंसर ब्लॉक के एक, सेमरियावां ब्लॉक का एक और अन्य जिले का एक व्यक्ति शामिल है। अब तक जिले में 8,141 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 96 संक्रमित की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 1,966 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 8,014 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 31 एक्टिव केस है। 1,595 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बृहस्पतिवार को दो लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है तो उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है।