फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 केंद्रों पर 2052 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बुजुर्ग को कोविड का टीका लगा - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
10 केंद्रों पर 2052 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग समेत 10 स्वास्थ्य इकाइयों पर शनिवार को 2052 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 3550 था।
विज्ञापन

टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 150 के सापेक्ष 81 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 200 के सापेक्ष 69, पीएचसी पौली में 300 के सापेक्ष 90, सीएचसी नाथनगर में 900 के सापेक्ष 897, सीएचसी सांथा में 400 के सापेक्ष 247, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष शून्य, सीएचसी मेंहदावल में 600 के सापेक्ष 350, सीएचसी हैंसर में 400 के सापेक्ष 130, पीएचसी बेलहर कला में 200 के सापेक्ष 110, पीएचसी बघौली में 300 के सापेक्ष 78 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया। टीकाकरण का कार्य जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में प्रतिदिन चल रहा है। 45 साल से ऊपर और 59 साल के बीच बीमार लोग तथा 60 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें