फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
मड़या में नुक्कड़ नाटक करते हुए एनएसएस के स्वयं सेवक - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन नशा मुक्ति विषय पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने मड़या गांव में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया तथा उनको नशा मुक्ति के बारे में बताकर जागरूक किया।
विज्ञापन

अंबेश, शिवानंद, अनुराग, कृष्णा एवं अन्य स्वयंसेवकों ने गांव में जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम यह संदेश दिया कि गांव को नशा मुक्त बनाकर ही हम आनेवाले पीढ़ी को अच्छा भविष्य दे सकते हैं। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने गांव वालों से आने वाले पंचायत चुनाव में शराब के बदले वोट न देने की भी अपील की। द्वितीय सत्र में भारतीय युवाओं में नशे की समस्या चुनौतियां एवं समाधान विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समाज शास्त्र विभाग के अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि नशे की लत दीमक की तरह समाज को खोखला कर रही है। यह एक ऐसी बीमारी है जो कई सामाजिक समस्याओं को जन्म देती है। अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा कि नशाखोरी से हिंसा, अपराध, ऋणग्रस्तता, कुपोषण, पारिवारिक कलह आदि समस्याएं जन्म लेती है। डॉ. विजय कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. अमित भारती व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमर सिंह गौतम ने किया। इस दौरान काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें