फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहालग में चमका बर्तन बाजार, बेहतर कारोबार की आस

विज्ञापन
बर्तन की खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहालग में बाजार में तैयारी तेज हो गई है। बर्तन दुकानदार तैयारी में जुट गए हैं। व्यवसायियों को शादियों में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाजार में रौनक बढ़ गई है। बुधवार से सहालग का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

सहालग में अच्छे व्यवसाय की आस में दुकानदार स्टाॅक मंगाना शुरू कर दिए हैं। कुछ लोगों ने पहले ही सामान मंगा लिए थे। बर्तन व्यवसायी राकेश सिंह कसेरा ने बताया कि इस समय एल्युमिनियम का रेट काफी बढ़ा हुआ है, इससे एल्युमिनियम बर्तनों के दाम भी बढ़े हुए हैं बल्कि स्टील के रेट में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं है। इसलिए लोगों का झुकाव स्टील के बर्तनों की ओर ज्यादा है। सहालग को देखते हुए काशा, तांबा, पीतल, एल्युमिनियम, स्टील, नॉन स्टिक और इलेक्ट्रॉनिक बर्तन के सभी आइटम मंगाए गए हैं।

शादियों में देने के लिए कीचन संबंधी बर्तन की मांग ज्यादा आ रही है, लेकिन गर्मी के समय के चलते वाटर कूलर बोतल और टंकी की मांग भी बढ़ी है। इसमें 8 से 20 लीटर तक का वाटर कूलर लोग उपलब्ध है। इसके अलावा मजबूत डिजाइनों में टिफिन भी मंगाई गई है।
विज्ञापन

कुल मिलाकर दुकानदारों को सहालग में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। उनका कहना है कि लोग जरूरत के सामानों की खरीदारी करते हैं। उसी के मुताबिक हमारी भी तैयारी है। शादी में बाजार की स्थिति ठीक होगी। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए सामान मंगाए गए हैं। कारोबारियों का मानना है कि अभी तो स्थिति सामान्य है, लेकिन आने वाले दिनों में उम्मीद है कि कारोबार बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें