हाईस्कूल में अनुराग, इंटर में हिमांशु-सुषमा को मिले सर्वाधिक अंक
यूपी बोर्ड के परिणाम में कूड़ी लाल रूंगटा इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों का रहा दबदबा
जिले में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों रहे उत्तीर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम शनिवार की शाम घोषित हो गया। इस बार जिले में शत-प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के विद्यार्थियों ने जिले में सर्वाधिक अंक हासिल किया है। इसमें हाईस्कूल में अनुराग यादव ने 95.16 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में हिमांशु यादव और सुषमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है।
कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र अनुराग यादव ने 95.16 प्रतिशत, महिमा चौरसिया ने 94.66 प्रतिशत, प्रियांशू विश्वकर्मा ने 94.66 प्रतिशत, निशा प्रजापति 94.5 प्रतिशत, राजेंद्र कसौधन 93 प्रतिशत, शिवम पांडेय 92 प्रतिशत, किशन वर्मा 90. 83 प्रतिशत, कृष्णांश मिश्र 90.66 प्रतिशत, अंजू निषाद 90.33 प्रतिशत, अनुष्का यादव 89.83 प्रतिशत, दीपक 89.83 प्रतिशत, आदर्श मिश्र 89.66 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसी तरह से इंटरमीडिएट में हिमांशु यादव ने 88.6 प्रतिशत, सुषमा गुप्ता 88.6 प्रतिशत, यशपाल यादव 88 प्रतिशत, विशाल कुमार यादव 87. 6 प्रतिशत, जुनैद अहमद 86 प्रतिशत, सुचिता मौर्य 85.8 प्रतिशत, अंजली मौर्य 85.6 प्रतिशत, कमलेश गुप्ता 85.2 प्रतिशत, अनिकेश चौरसिया 84.4 प्रतिशत, आकांक्षा ने 84.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह, प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, शिक्षक दयाशंकर पांडेय, दिनेश चंद मिश्र, अरुणेश मिश्र, अरुणेंद्र त्रिपाठी, गोविंद त्रिपाठी, शैलेश श्रीवास्तव आदि ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसी तरह से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, हीरालाल इंटरमीडिएट कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, पीबी गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा।
इसी तरह से आरपी यादव मॉडर्न इंटर कॉलेज महुली का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें हाईस्कूल के छात्र पंकज प्रजापति ने 91 प्रतिशत, मो कैफ ने 90.6 प्रतिशत, आदर्श दूबे ने 89.3 प्रतिशत, निखिल ने 89.1 प्रतिशत, बालिका वर्ग में शिवांगी 88.8 प्रतिशत, प्रिया यादव 88.5 प्रतिशत, सावित्री 88.5 प्रतिशत, खुशी 86.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। इंटरमीडिएट में अमन शुक्ला ने 84 प्रतिशत, श्रेया शुक्ला 83 प्रतिशत, आराध्या यादव 80.8 प्रतिशत, ललिता 81 प्रतिशत, श्रेया कुमारी 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय में कुल 685 विद्यार्थी नामांकित थे और सभी पास हुए। प्रबंधक राम चंदर यादव विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर कृष्ण चंद्र उर्फ केसी यादव, भालचंद्र यादव, जगजीवन राम, मनोज कुमार द्विवेदी, उमेश यादव, बजरंगी प्रसाद, मनोज कुमार, स्वीटी मिश्रा, अंजनी द्विवेदी, नेहा मिश्रा, कमल नारायण द्विवेदी, अमित यादव, रत्नेश मिश्र, अशोक कुमार यादव, भीम यादव ने बधाई दी है।
बिना परीक्षा के पंजीकृत 54,659 विद्यार्थी सफल
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 54,659 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल में 30,197 छात्र-छात्राए नामांकित थे। उसमें 14,135 छात्राएं और 16,062 छात्र शामिल थे। इसी तरह से इंटरमीडिएट में कुल 24,462 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 11,048 छात्राएं और 13,414 छात्र शामिल हैं। कोरोना काल के चलते इस बार बोर्ड परीक्षा नहीं हुई और पिछली परीक्षाओं के आधार पर विद्यार्थियों को नंबर दिया गया है। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।