पॉलिटेक्निक सिरसी में हॉस्टल के छात्रो को गुणवत्ता विहीन भोजन मिलने की शिकायत पर जांच करने पहुं?
- फोटो : KHALILABAD
भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने किया हंगामा
- पॉलीटेक्निक सिरसी के छात्रों ने गुणवत्ता विहीन भोजन मिलने का लगाया आरोप
- सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने की आरोपों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। क्षेत्र के सिरसी में स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाकर बुधवार की देर शाम हंगामा किया। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का आरोप है कि भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है, जिसकी वजह से छात्र दो दिनों से भोजन का बहिष्कार कर रहे हैं। सूचना के बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एसडीएम की जांच में छात्रों के आरोपों की पुष्टि हुई।
पॉलीटेक्निक सिरसी के 35 छात्र हॉस्टल में रहते हैं। छात्रों का आरोप है कि जो भोजन बन रहा है, उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। दो दिन से छात्र भोजन का बहिष्कार कर रहे हैं। भोजन की व्यवस्था वार्डन को करनी चाहिए, लेकिन खाना बनवाने का काम प्रधानाचार्य अपने हाथ में लिए हुए हैं। दो दिनों से भोजन गुणवत्ता विहीन होने के कारण छात्राें ने बहिष्कार कर दिया। खाना न मिलने के कारण कई छात्रों की तबीयत भी बिगड़ने लगी है। दूसरी तरफ प्रधानाचार्य ओपी यादव ने छात्रों के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि भोजन मानक के अनुरूप ही वार्डन द्वारा बनवाया जा रहा है। छात्रों के हंगामे की सूचना पर एसडीएम प्रमोद कुमार तत्काल कॉलेज में पहुंच गए। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।