फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चाचा की हत्या कर दी, भतीजे ने सिर पर डंडे से वार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में चाचा की हत्या कर दी, भतीजे ने सिर पर डंडे से वार किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के चौरी गांव में मंगलवार देर शाम बच्चों के विवाद में भतीजे ने सिर पर डंडे से वार कर चाचा को लहूलुहान कर दिया। घरवाले तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि चौरी गांव में बच्चों के विवाद में लियाकत अली (20) की अपने चाचा सैयद अली (62) से कहासुनी होने लगी। इसी बीच, लियाकत ने सैयद अली के सिर पर डंडे से वार कर दिया। लहूलुहान होकर लियाकत जमीन पर गिर पड़े। लोग तुरंत सैयद अली को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सैयद अली के बेटे मूसे ने चचेरे भाई लियाकत पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें