फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
धनघटा तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। किसानों की समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ता मंगलवार की सुबह धनघटा तहसील प्रांगण में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता है तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे भाकियू के तहसील अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा का कहना है कि विद्युत विभाग के कर्मियों और अफसरों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान हैं। बिना किसी नोटिस के विभाग किसानों को कनेक्शन काट दे रहा है और उनके विरुद्घ केस भी दर्ज करा दिया जा रहा है। विकास खंड हैंसर बाजार, नाथनगर व पौली के ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में भारी घपलेबाजी की गई है। गरीबों को कंबल वितरीत किया जाए और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाए। भाकियू कार्यकर्ता अपना धरना तब तक जारी रखेंगे जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती है। इस मौके पर अवधेश कुमार, बाकेलाल, रामशब्द, कुमारी देवी, ओमप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें