फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने उदयराज

विज्ञापन
नाथनगर में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के विजयी पदाधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सफाईकर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने उदयराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ नाथनगर का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर संपन्न हुआ। जिसमें उदय राज यादव लगातार चौथी बार ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जबकि महामंत्री अजय कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल ने जीत दर्ज किया।
विज्ञापन

जिले की कार्यकारिणी से नामित चुनाव अधिकारी दिलीप कुमार, सहायक शंभू नाथ व जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम की देखरेख में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। उदय राज यादव लगातार चौथी बार ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी चंद्र भूषण को 96 मतों से हराया। इसी तरह महामंत्री पद पर अजय कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर कन्हैया कुमार ने जीत दर्ज की। इस मौके पर संजय कुमार शर्मा, संजय चौधरी, दिलीप कुमार गौड़, शिव कुमार, सौरभ उर्फ मोनू यादव, संतोष यादव, मान सिंह यादव, तूफानी प्रसाद, राम किंकर शुक्ल, दिलीप, शिव कुमार, महेंद्र, तूफानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें