फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिस्तौल और कारतूस के साथ दो युवक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Mar 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। मेंहदावंल थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायालय प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

मेंहदावल पुलिस टीम बृहस्पतिवा की रात 10 बजे कस्बे के रोडवेज तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर दो लोग सवार होकर आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो पीछे बैठा व्यक्ति बाइक से कूदकर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपितों के पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरविंद यादव निवासी चौरी, थाना कोतवाली खलीलाबाद व राजेश यादव निवासी रक्शा थाना मेंहदावल के रूप में हुई है।
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से देसी पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ है। इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें