संतकबीरनगर। बरसात में संचारी रोगों के रोकथाम के लिए एक जुलाई से संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा। मगर इससे पहले ही डेंगू के मरीज मिलने से महकमे में हड़कंप मच गया है। हैंसर और पौली ब्लॉक में डेंगू के एक-एक मरीज मिले हैं। इनकी हालत गंभीर नहीं है, जिससे घर पर ही उनका इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य मकहमे से मामले जानकारी के अनुसार, जिले में हैंसर ब्लाॅक के एक गांव का मरीज को दो दिन पहले तेज बुखार हुआ। इलाज के लिए वह सीएचसी पहुंचा, जहां प्राथमिक जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
इसके बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया, वहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां पर जांच में भी उसमें डेंगू की पुष्टि हुई। हालत गंभीर न होने पर उसे दवा और सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
वहीं पौली ब्लाॅक का भी एक मरीज भी डेंगू से पीड़ित पाया गया है, इसकी रिपोर्ट भी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पॉजिटिव मिली है। इन दोनों का इलाज चल रहा है और फिलहाल वह स्वस्थ है। स्वास्थ्य महकमा इन मरीजों पर नजर रखे हुए है।