फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच पर केस

Sun, 10 Aug 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के धमैचा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद में चाकू से हमला करने के साथ ही दो मोटरसाइकिलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि धमैचा गांव निवासी पूर्णवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अगस्त की सुबह करीब सात बजे जमीन विवाद को लेकर गांव के संजय सिंह, शिवम, नितीश, राममिलन व बृजेश सिंह उनके लड़के सत्येंद्र व पत्नी प्रेमशीला को गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। यही नहीं उन लोगों को घर में ही नजरबंद कर दिया।
इसके बाद फिर 10 अगस्त की सुबह 6 बजे घर पर आकर गाली देने लगे। बेटा बाहर आया तो उसको मारने-पीटने और जानमाल की धमकी देते हुए चाकू से हमलाकर दिया। इसके साथ ही घर पर खड़ी दो बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट के घटना में सभी को काफी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें