फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फायरिंग मामले में दो और गिरफ्तार, पिस्टल व बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उमिला स्थित अपूर्वा इंटर कॉलेज के पास दो युवकों पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के अरई निवासी प्रियांशु उर्फ टायसन दूबे और खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर निवासी शिवानंद यादव उर्फ डब्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल, दो कारतूस और बाइक बरामद की है। इससे पहले पुलिस इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में वारदात का अनावरण किया। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
एसपी ने बताया कि 21 सितंबर को उमिला स्थित अपूर्वा इंटर कॉलेज के पास दो युवकों पर फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां से .32 बोर के दो खोखे बरामद हुए थे, जिन पर 7.65 केएफ अंकित था। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र कर खोखों को कब्जे में लेकर सील किया था।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाल जय प्रकाश दूबे व एसओजी प्रभारी रजनीश राय एवं सर्विलांस टीम को लगाया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाइ्र है।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे नंदकिशोर उर्फ सोनू शर्मा और दो अन्य साथियों के मित्र हैं। 21 सितंबर को सभी गोरखल स्थित एक कमरे पर एकत्र हुए थे। इसी दौरान रमन और हरिओम द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई। आरोपियों का कहना है कि उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी बेइज्जती हुई है।
इससे नाराज होकर आरोपियों ने रमन और हरिओम को मिलने पर सबक सिखाने की साजिश रची। साजिश के तहत वे नंदकिशोर की बाइक और एक अन्य बाइक से उमिला के पास पहुंचे। शाम करीब 7:30 बजे रमन और हरिओम बाइक से आते दिखाई दिए। आरोपियों को देखकर दोनों भागने लगे तो करीब 150 मीटर तक पीछा कर उन्हें रोक लिया गया और मारपीट की गई।
इसी दौरान शिवानंद यादव उर्फ डब्लू ने रमन और हरिओम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। हालांकि, दोनों बच गए।
-
पहले भी एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 22 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के थवईपार निवासी नंदकिशोर उर्फ सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा था। अब प्रियांशु उर्फ टायसन दूबे और शिवानंद यादव उर्फ डब्लू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी में बीएनएस के धारा तथा आर्म्स एक्ट के धारा की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें