फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रॉड से जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों पर एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ढोडई गांव निवासी विद्यावती ने पांच अगस्त को कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनका पुत्र रात में काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के आकाश और पवन ने उसे रोककर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामले की पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए ढोडई से इस्लापुर जाने वाली नहर पुलिया के पास से दोनों आरोपियों आकाश और पवन, निवासी ढोडई को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें