फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खुरपका-मुंहपका से बचाव को तेज हुआ टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए सेमरियावां ब्लॉक में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। ब्लॉक की 113 ग्राम पंचायतों में 22 जुलाई से तीन टीमें घर-घर पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं। अब तक 36 गांवों में 4410 पशुओं को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने अभियान के तहत 11 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। टीमें प्रतिदिन गांवों में पहुंचकर पशुपालकों के सहयोग से गोवंश एवं भैंसवंश का टीकाकरण कर रही हैं। विभाग का कहना है कि समय पर टीकाकरण से खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।
बृहस्पतिवार को पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने टेमारहत गांव पहुंचकर टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया और स्वयं पशुओं का टीकाकरण कराया। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने सभी पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं तथा अभियान में विभाग का सहयोग करें, ताकि ब्लॉक के सभी पात्र पशुओं को समय से सुरक्षा कवच मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें