फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खोजे जाएंगे क्षय रोगी, अस्पतालों में 100 दिन तक होगी जांच

Sat, 07 Feb 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में क्षय रोगी खोजने के लिए 100 दिन तक अस्पतालों में अभियान चलाया जाएगा। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें डायबिटीज, एल्कोहल, तंबाकू व गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की जांच होगी। रोग की पुष्टि होने पर उपचार मुहैया कराया जाएगा। साथ में रहने वालों को भी संक्रमण नियंत्रण की दवा दी जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन के तहत 100 दिन सघन टीबी अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य इकाइयों में आने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की जांच होगी। शुगर, शराब पीने लेने वालों, तंबाकू व अन्य धूम्रपान करने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। संदिग्ध रोगी के बलगम व एक्स-रे जांच की जाएगी। पुष्टि होने पर रोगी को उपचार मुहैया कराया जाएगा। साथ ही साथ में रहने वालों को चिह्नित कर स्क्रीनिंग होगी। साथ ही टीबी के संक्रमण की रोकथाम के लिए डीपीटी (ट्यूबर प्रेवेंटिव ट्रीटमेंट) दिया जाएगा। जिले के सभी सीएचसी पर जांच की सुविधा की गई है।
0
हर इकाई पर 20 फीसदी की होगी जांच

स्वास्थ्य इकाई पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों की स्क्रीनिंग नहीं होगी। ओपीडी में आने वाले मरीजों में 20 फीसदी की ही स्क्रीनिंग होगी। इसके लिए चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी स्क्रीनिंग करेंगे। यहां पर संदिग्ध होने पर मरीज को जांच के लिए सीएचसी, जिला क्षय रोग केंद्र भेजा जाएगा। पुष्टि होने के बाद मरीज को दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

0

100 दिन तक स्वास्थ्य इकाइयों पर क्षय रोग खोजी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के 20 फीसदी मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। -डॉ. अमित सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन

0
ये हैं टीबी के लक्षण
- दो सप्ताह से अधिक खांसी होना।
- लंबे समय तक बुखार आना।
- रात में पसीना आना।
- मुंह से खून आना।
- सीने में दर्द होना।
- सांस लेने में तकलीफ होना।
- वजन कम होना।
- भूख न लगना ।
- थकान होना
- गर्दन में गिल्टी, गांठे होना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें