फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर याैन शोषण का आरोप

Sat, 07 Feb 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर युवती ने शादी का झांसा देकर याैन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र की युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक से उसका कई वर्षों से संबंध था। आरोपी शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक शोषण करता रहा। वर्ष 2016 में जब उसे पता चला कि युवक की शादी कहीं और तय हो गई है तो उसने विरोध किया। आरोपी उसे साथ रहने का भरोसा दिलाकर बहला-फुसलाकर शांत करा दिया। वर्ष 2018 में युवती की शादी किसी अन्य युवक से करा दी गई। इसके बावजूद आरोपी युवक युवती के संपर्क में बना रहा। युवती के विरोध करने पर आरोपी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। वह मानसिक रूप से परेशान और भयभीत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि 2 जनवरी 2026 को आरोपी उसे खलीलाबाद शहर के एक होटल में ले गया। वहां बातचीत के बाद जबरन शारीरिक शोषण किया और जान-माल की धमकी दी। उसे लगातार छह दिनों तक उसी होटल में रखा और मारपीट भी की। 5 फरवरी को गर्भ जांच पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि युवती के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें