फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई सेमरियावां में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक सेमरियावां में सेंध कटी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।सं? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एसबीआई सेमरियावां में चोरी का प्रयास
विज्ञापन

- दो सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर किया क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर सेमरियावां में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बृहस्पतिवार रात चोरों ने नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। चोरों ने शाखा प्रबंधक के केबिन में लगे दो सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। एक आलमारी का भी ताला तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे चोरों ने घटना को अंजाम देने की कोशिश की। केबिन के भीतर के दो सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया तथा एक आलमारी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। एक कंप्यूटर भी तोड़ा गया है। सूचना पर एसओ सर्वेश राय मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। एसओ ने स्थानीय निवासियों से पूछताछ के अलावा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। एसओ ने बताया कि चोर कुछ ले नहीं जा पाएं। मैनेजर बृजेश कुमार पांडेय की तहरीर पर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें