एएनएम शीला खरवार ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह 10 बजे पीएचसी चुरेब के परिसर में स्थित अपने घर से सीएचसी खलीलाबाद पर मीटिंग में चली गई। कुछ देर बाद फोन आया कि उसके घर में चोरी हुई है। सूचना पर वह तत्काल घर पहुंची तो देखा कि कमरे में रखे बाक्स का ताला टूटा हुआ है और उसमें 50 हजार रुपये और कुछ जेवरात गायब हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि कांटे पुलिस चौकी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।