फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और मजबूत रिश्तों का संदेश

विज्ञापन
मेंहदावल वन रेंज परिसर में रक्षाबंधन वाटिका पौध रोपण करतीं बहनें। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। रक्षाबंधन पर्व को इस बार पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए मेंहदावल वन रेंज परिसर में एक पहल की गई। पौधरोपण अभियान के तहत यहां ‘रक्षाबंधन वाटिका’ की स्थापना की गई, जहां भाई-बहनों ने मिलकर पौधे रोपकर प्रकृति संरक्षण और रिश्तों की मजबूती का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय निवासी भाई-बहनों ने महुआ, आम और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल और सुरक्षा करने का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जिस प्रकार भाई-बहन का रिश्ता प्रेम, विश्वास और समर्पण से मजबूत होता है, उसी प्रकार एक पौधे को भी बढ़ने और फलने-फूलने के लिए निरंतर देखभाल, धैर्य और प्यार की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें