संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला के तहत शिविर लगा। इस दौरान सर्दी, खांसी, बुखार आदि के मरीज शामिल रहे। मेले में कुल 844 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमे 20 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसयाबाजार पर आयोजित मेले में उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार के मरीज आए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 25 मरीजो की जॉच कर दवा दिया गया है। इस मौके पर डाॅक्टर राजेश कुमार, अनिल कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे। इसी तरह से कुल 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कर मरीजों को दवा दी गई। जहां पर कुल 20 लोग बुखार से पीड़ित मिले। इनको जांच के लिए अस्पतालों पर बुलाया गया।