चआरपीजी कॉलेज में निरीक्षण करते सीडीओ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
कार्मिकों का प्रशिक्षण सोमवार से, तैयारियां पूरी
- सात, आठ और नौ फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में होगा प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों का प्रशिक्षण सोमवार से एचआरपीजी कॉलेज में होगा। तीन दिनों तक प्रशिक्षण चलेगा। रविवार को सीडीओ ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का हाल जाना।
सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव में 8,960 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 2,240 पीठासीन अधिकारी हैं। उतने ही संख्या में मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय हैं। करीब 67 विभागों के कार्मिकों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। 31 दिसंबर को संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को कार्मिकों का ड्यूटी पत्र उपलब्ध करा दिया गया था। चुनाव ड्यूटी में लगे पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम को सात, आठ और नौ फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम पॉली में दस बजे से एक बजे तक और द्वितीय पॉली में दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण होगा। प्रत्येक पॉली में 700-700 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इस दौरान डीडीओ सुदामा प्रसाद, पीडी उमाकांत तिवारी, डीआईओएस गिरीश सिंह, बीएसए दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।