फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने निकाला बाइक जुलूस

Thu, 20 Oct 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटोः - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में गुरुवार को व्यापारियों ने गोलाबाजार स्थित शिवमंदिर से मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। इस दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अनावश्यक रूप से जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मांग किया कि इंस्पेक्टरराज को खत्म किया जाए और व्यापारियों को व्यापार करने में सहूलियतें दी जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़न की कार्रवाई बंद नहीं की गई तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के व्यापारी पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय, रामजी गुप्ता, तीरथराज गुप्ता और महेश गुप्ता के नेतृत्व में गोलाबाजार में एकत्र हुआ, यहां से व्यापारियों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला, जो बैंक चौराहा, शुगर मिल, दुर्गा मंदिर, समय जी चौक होते हुए गोलाबाजार शिव मंदिर पहुंचा, जहां पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए सर्वदानंद पांडेय ने कहा कि व्यापारी इमानदारी से अपना व्यापार करता है और केंद्र व प्रदेश सरकार को बड़े पैमाने पर टैक्स देकर विकास में सहयोग कर रहा है, लेकिन विभिन्न विभागों के द्वारा व्यापारियों को अपमानित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गृहकर, वाणिज्यकर का सचल दस्ता और खाद्य विभाग के लोग उत्पीड़न की कार्रवाई कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुलूस में आत्माराम, बैजनाथ, अयोध्या प्रसाद, कमलेश, सतीश, भोलानाथ, रमेशचंद्र, मूलचंद्र, रविंद्र, रंगीलाल, बेचन, साधू, जयपुरिया, अवध विहारी, राजकुमार, देवव्रत, सतीशचंद्र, नितिन गुप्ता, अमरचंद्र, हीरालाल, सुनील कुमार, सत्येंद्र चौरसिया, रिंकू कसौधन, दिलीप कुमार, संजय अग्रहरि, अनिल त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, माशाअल्लाह, विनय कुमार, विपिन सिंह, मानस अग्रहरि, वीरेंद्र गुप्ता, अफजाल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें