फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रामजानकी मार्ग की पटरी अधूरी, फंस जा रहे वाहन

Sat, 11 May 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र में नवनिर्मित रामजानकी मार्ग मडपौना में अधूरी पटरी से राहगीरों के लिए रास्ता चलना दुश्वार हो गया हैं। सड़क के किनारे नाला खुदाई कर छोड़ दिए जाने से दो पहिया चालक गड्डे में गिर कर घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण होने से उसपर चलने वाले फर्राटा भरते वाहन जरा सी चूक पर इन गड्ढों में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। यही नहीं दो वाहनों की ओवरटेक के दौरान अक्सर साइकिल व मोटरसाइकिल सवार नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं। शनिवार को मडपौना में सड़क के किनारे पटरी पर एक ट्रक फंस गया। जिसे निकालने में काफी मशक्कत करना पड़ा। क्षेत्र के मुकेश कुमार यादव, रामाकांत, अमब्रीश पटेल, विनय कुमार, मनोज तिवारी, राधेश्याम चौधरी आदि ने पटरी निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें