फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की दो छात्राओं ने स्वर्ण पदक हासिल कर बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की दो छात्राओं ने स्वर्ण पदक हासिल कर बढ़ाया मान
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में रविवार को आयोजित पांचवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों से जिले की दो छात्राओं को स्वर्ण पदक मिला है। इन छात्राओं के स्पर्ण पदक मिलने पर महाविद्यालय प्रशासन के साथ ही छात्राओं के शुभचिंतकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के सिंहोरवा निवासी व पंडित अंबिका प्रताप नारायण डिग्री कॉलेज डुमरी में एमए संस्कृत अंतिम वर्ष की छात्रा सोनिया जायसवाल ने सर्वोच्च अंक हासिल किया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया है। सोनिया के सम्मान पाने पर प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, प्राचार्य अरुण शुक्ला, डॉ अनिल श्रीवास्तव, डॉ सीपी श्रीवास्तव, चिंतामणि उपाध्याय, अमित राय, अमित श्रीवास्तव, बृजेश सिंह आदि ने बधाई दी है। इसी तरह से गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पीजी कॉलेज भुजैनी की छात्रा जैनब खातून को उर्दू स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष में सर्वोच्च अंक पाने पर राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक मिला है। उन्हें स्वर्ण पदक मिलने पर संस्थापक उदयराज तिवारी, प्रबंधक अंकुर राज तिवारी, प्राचार्य डॉ अमित सिंह, मुख्य नियंता रंगनाथ तिवारी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ वेद प्रकाश झा, विभागाध्यक्ष अरशद खान आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें