फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगा नामांकन

Mon, 16 Nov 2015 12:00 AM IST
संतकबीरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव के प्रथम चरण में सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस चरण में मेंहदावल, सांथा व बेलहरकला विकास खंड क्षेत्र से जुुड़े ग्राम पंचायत प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होगी और शाम को चार बजे तक चलेगी। नामांकन के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार के मुताबिक मेंहदावल, सांथा व बेलहरकला विकास खंड के ग्राम पंचायत प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सोमवार व मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 व 19 नवंबर को पूर्वाह्न आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। नामांकन वापसी 20 नवंबर को पूर्वाह्न आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगी, जबकि उसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव चिंह का आवंटन होगा।

 इस चरण में 28 नवंबर को पूर्वाह्न सात बजे से अपराह्न साढ़े चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए विकास खंड कार्यालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नामांकन कक्ष में अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो, इसके निर्देेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें