फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदावल, सेमरियावां व हैंसर सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल, सेमरियावां व हैंसर सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड
विज्ञापन

- तीनों इकाइयों को मिला है एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल को जिले में मिली पहली रैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, सफाई समेत सात मानकों पर खरा उतरने पर जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल, सेमरियांवा व हैंसर बाजार को कायाकल्प अवार्ड प्राप्त हुआ है। इन तीनों चिकित्सा इकाइयों को एक-एक लाख रुपये पुरस्कार के रुप में मिला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल को जिले में पहली, हैंसर बाजार को दूसरी तथा सेमरियावां को तीसरी रैंक मिली है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत इस बार जनपद के कुल छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन किया गया था। इसमें खलीलाबाद, मेंहदावल, सांथा, हैंसर बाजार, नाथनगर व सेमरियावां शामिल थे। इनमें से मेंहदावल, सेमरियावां व हैंसर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने ही मूल्यांकन में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। तीनों स्वास्थ्य इकाइयों के डॉ. इंद्रदेव गौरव, डॉ. सीताराम यादव और डॉ. नियाज अहमद ने अपने स्वास्थ्य इकाइयों के स्वास्थ्य कर्मियों को इसके लिए बधाई दी तथा यह कहा कि वह आगे और भी बेहतर करने के लिए तैयार रहे। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने कहा कि जिन स्वास्थ्य इकाइयों को यह पुरस्कार मिला है इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं, वे और आगे रैंक पाने के लिए प्रयासरत रहें तथा जिन स्वास्थ्य इकाइयों को यह पुरस्कार नहीं मिला है वह इसके लिए प्रयासरत रहें। अपर सीएमओ वेक्टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम डॉ. वीपी पांडेय, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा, जिला मलेरिया अधिकारी रामसिंह, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, डीसीपीएम संजीव कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल को मिला है तीसरी बार अवार्ड
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल को यह अवार्ड तीसरी बार मिला है। इससे पहले वर्ष 2018-19 तथा वर्ष 2020-21 का कायाकल्प अवार्ड भी मिल चुका है।
क्या होता है कायाकल्प अवार्ड
जिला क्वालिटी इंश्योरेंस कंसल्टेंट डॉ. अबू बकर ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड अस्पताल का रखरखाव, सेनिटेशन एंड हाईजीन (स्वच्छता), बायो मेडिकलवेस्ट मैनेजमेंट, इंफेक्शन कंट्रोल, सपोर्टिंग सर्विसेज, हाईजीन प्रमोशन अस्पताल के आसपास का एरिया समेत कुल सात थीमैटिक असेसमेंट के आधार पर दिया जाता है। इनमें से इंफेक्शन कंट्रोल तथा बायोमेडिकल वेस्ट कंट्रोल में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। सभी सात थीमैटिक असेसमेंट में निर्धारित 70 प्रतिशत से ऊपर रैंक आने पर ही पुरस्कार मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें