फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जानलेवा हमले में प्रशासक समेत तीन भाई गिरफ्तार

Sun, 31 May 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के मड़पौना गांव में चुनावी रंजिश का मामला
विज्ञापन

धनघटा। थाना क्षेत्र के मड़पौना गांव में चुनावी रंजिश में हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने शनिवार को प्रशासक समेत उसके तीन भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि चार आरोपी अभी भी भागे हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गांव के प्रशासक कुलदीप चौहान, पूर्व प्रधान कमलचंद के घर के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान कमलचंद के 12 वर्षीय पुत्र प्रियांशु द्वारा रास्ते में थूक देने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि प्रधान ने बच्चे की पिटाई कर दी। बच्चे को बचाने पहुंचे परिजनों और प्रधान पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि, इसके बाद प्रशासक पक्ष के लोग पूर्व प्रधान के घर पहुंच गए और लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया। घटना में पूर्व प्रधान पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पूर्व प्रधान कमलचंद की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने प्रशासक कुलदीप चौहान, उनके भाई सचिन चौहान, राज चौहान और शत्रुघ्न चौहान समेत आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में प्रशासक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस एहतियात के तौर पर गांव में नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें